Thursday, June 5, 2014

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन नीति

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां ऑनलाइन ली जाएंगी।
अब पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी लीजिए ऑनलाईन
जावड़ेकर ने कहा, 'विचारणीय विषयों और पर्यावरण स्वीकृति के प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन सेवा प्रणाली आज से प्रभावी है। 25 दिन तक ऑनलाइन और हार्ड कॉपी दोनों तरह से प्रस्ताव दिए जा सकते हैं।' 

उन्होंने कहा, 'किन्तु 1 जुलाई से यह पूरी तरह ऑनलाइन होगा। यह पारदर्शिता का शुभारम्भ है। अब किसी को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना होगा और अपने प्रस्ताव ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।'

जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने मंत्रालय का कामकाज संभालते समय घोषणा की थी कि और अधिक पारदर्शिता के लिए प्रणाली को ऑनलाइन बनाया जाएगा।

वह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के बीच बात कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि भारत को जलवायु परिवर्तन पर हो रही चर्चा में 'खलनायक' की भाँति नहीं प्रस्तुत करना चाहिए, बल्कि इस चर्चा को नई दिशा दी जानी चाहिए।

उन्होंने अपने मंत्रालय और जनता के बीच सार्थक संवाद पर बल देते हुए कहा कि हम भिन्न -
भिन्न स्थानों पर लोगों से भेंट जारी रखेंगे।
मोदी का एजेंडा है विकास अर्थात न्यूनतम मंत्रिमंडल से अधिकतम परिणाम का संकल्प।
 मीडिया विकल्प बने; पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार -सम्पूर्ण समाचार -युद।

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे |
ब्लॉग लेखन के इच्छुक, टिप्पणी में स्पष्ट कहें तथा ई मेल बतायें। धन्यवाद -तिलक संपादक, 9911111611, 7531949051.